18 Apr 2024, 23:00:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सिख सैनिक के सम्मान को लंदन में बनाया जाएगा यादगार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 10:26AM | Updated Date: Mar 13 2018 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दो विश्व युद्धों की तरफ से ब्रिटेन में लड़ने वाले सिख सैनिक के सम्मान को लंदन में यादगार बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार दो युद्धों में ब्रिटिश आर्मी में 20 फीसदी सैनिक थे। उस वक्त 80 हजार दस्तारधारी सिख शहीद हुए थे तथा एक लाख के करीब सैनिक घायल हुए थे। लंदन में स्मारक बनाने की विभिन्न संगठन करीब एक दशक से मांग कर रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि ग्रेटर एसेंबली में इकलौते सिख विधायक डॉ. ओंकार सिंह सहोता ने यादगार का प्रस्ताव पेश किया था जिसे प्रस्ताव लूनी कपूर ने आगे बढा़या था। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया था। जब लंदन के मेयर भारतीय दौरे पर आए थे तब उन्होंने भी यह मांग की थी। डॉ. सहोता ने प्रस्ताव में कहा था कि मेयर अपनी टर्म पूरी होने से पहले नेशनल सिख फॉर मैमोरियल ट्रस्ट के साथ मिलकर लंदन में स्थायी तौर पर यादगार स्थापित करने के लिए जगह कि तलाश की जाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »