16 Apr 2024, 10:59:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया के घौता में सेना ने दिखाई आक्रमता, बमबारी में 42 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 3:30PM | Updated Date: Mar 12 2018 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सीरिया के पूर्वी घौता क्षेत्र में सेना की ओर से जारी हवाई हमले में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी अलजजीरा ने डौमा में मौजूद कार्यकर्ता के हवाले से बताया कि सीरियाई विमान पूरे घौता शहर में लगातार बम बरसा रहे हैं। सीरियाई टेलीविजन ने खबर दी है कि सेना ने रविवार को मुडीयरा शहर को अपने कब्जे में ले लिया है। 
कार्यकर्ता एडम नूर ने कहा कि सेना की ओर से जारी हमलों में जोबार में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि डौमा में एक ही परिवार के 16 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा हरसता, जमल्का, अरबिन और एडम शहर में मारे गए हैं। सेना ने अपने अभियान ने आक्रमता दिखाई है। सेना मेसराबा शहर पर कब्जा करने के बाद अब वह आसपास  क्षेत्रों की तरफ बढ़त बनाए हुए है। दमिश्क के निकट विद्रोहियों के कब्जे वाले गढ़ में सेना की आक्रामक कार्रवाई जारी है और इसने आधे से अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि पूर्वी घोउता शहर में करीब 400000 नागरिक फंसे हुए हैं। पूर्वी घोउता तीन भागों में बंटा हुआ है। सीरियन आब्जर्वेटरी के अनुसार सेना ने पूर्वी घोउता में 18 फरवरी को ही कार्रवाई शुरु की थी और पिछले 21 दिनों से अब तक यहां 1099 लोग मारे जा चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »