27 Jul 2024, 12:35:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

सऊदी अरब एयरफोर्स का फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के दो सदस्यों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2023 12:23PM | Updated Date: Dec 8 2023 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सऊदी अरब एयरफोर्स का एक लड़ाकू विमान  दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस भीषण दुर्घटना में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई है। दुर्घटना जहरान में अब्दुल अजीज वायुसेना अड्डे पर प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार  सऊदी अरब की वायुसेना का जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसका नाम है  एफ-15एसए लड़ाकू विमान। यह गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। सऊदी प्रेस एजेंसी ने सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मालिकी ने कहा कि दुर्घटना जहरान में अब्दुल अजीज वायुसेना अड्डे पर प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुई।

अल-मालिकी ने दुर्घटना के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। एफ-15एसए मैकडॉनेल डगलस लड़ाकू विमान का एक प्रकार है। सऊदी अरब के सैन्य बेड़े में ऐसे दर्जनों लड़ाकू विमान हैं। जुलाई में खमीस मुशीत में किंग खालिद वायुसेना अड्डे पर एक विमान दुर्घटना में दो पायलट की मौत हो गई थी। 

सउदी अरब हाल के समय में अपनी वायुसेना को ताकतवर बना रहा है। हाल के समय में सउदी अरब का रक्षा बजट भी बढ़ा है। सउदी अरब का रक्षा खर्च साल 2022 में 45.6 बिलियन डॉलर था। यह बजट दुनिया के टॉप 10 रक्षा बजट वाले देशों में अरब को शामिल करता है। सउदी अरब अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों से हथियार खरीदने के मामले में भी अग्रणी है। एक समय तो सउदी अरब हथियारों का आयात करने में दुनिया का सबसे टॉप देश बन गया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »