25 Apr 2024, 04:48:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

द. कोरिया में कोरोना वायरस के 15 नए मामलों की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 4:10PM | Updated Date: Feb 19 2020 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया ने बुधवार को कोरोना वायरस के 15 नए मामलों की पुष्टि की है जिन्हें मिलाकर देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। सेंटर फार डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेशन (केसीडीसी) ने यह जानकारी दी है। केसीडीसी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि  इन 15 नये मामलों में से 13 मामले दाएगु शहर और गाएनबुक प्रांत में सामने आए है।
 
पीड़ि‍तों में एक 10 वर्ष की बच्ची भी है और एक अन्य मरीज की उम्र 77 वर्ष है। सोल में कल अधिकारियों ने एक 61 वर्षीय महिला  में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी और इस महिला ने हाल में कोई विदेश यात्रा भी नहीं की थी और न ही वह किसी संक्रमित व्यक्ति की चपेट में आई थी। कोरोना वायरस का पता सबसे पहले चीन के वुहान  में दिसंबर में लगा था और  तब से अब तक यह 25 से अधिक देशों में फैल चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »