29 Mar 2024, 19:30:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में कोरोना वायरस के कुल 72000 मामलों की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 8:26AM | Updated Date: Feb 19 2020 8:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 72000 हो गए और इससे मरने वालों की संख्या 1868 पहुंच गयी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीन के बाहर कोरोना वायरस के 800 मामलों की पुष्टि हुई है। 

महानिदेशक के मुताबिक चीन के बाहर पिछले 24 घंटों में इसके 110 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 13 देशों में कोरोनोवायरस के मानव-से-मानव प्रसारण के मामले दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर में चीन के वुहान में कोरोना वायरस का पहला सामने आया था जिसके बाद यह 25 से ज्यादा देशों में फैल गया। चीन के अलावा जापान, फ्रांस और फिलिपिंस में कोरोना वायरस के चलते सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »