28 Mar 2024, 16:24:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बुर्किना फासो में बंदूकधारियों के हमले में 24 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 1:30AM | Updated Date: Feb 18 2020 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओउगादोउगोउ। पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके में स्थित एक गांव पर बंदूकधारियों की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम 24 लोग मारे गये तथा 18 अन्य घायल हैं या फिर उनका अपहरण कर लिया गया। क्षेत्रीय गवर्नर साल्फो काबोरे ने एक बयान में कहा कि उत्तरी साहेल क्षेत्र के यगहा प्रांत के पांसी गांव में रविवार को यह हमला हुआ। बयान के मुताबिक प्रारंभिक रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 24 बताई गई है जिसमें प्रोटेस्टेंट चर्च का एक पादरी भी शामिल है। काबोरे ने कहा कि इसके अलावा 18 अन्य लोग या तो घायल हैं या फिर उनका अपहरण कर लिया गया। वक्तव्य के मुताबिक घायलों को प्रांतीय राजधानी सेब्बा और डोरी शहर में स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।         

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »