25 Apr 2024, 22:27:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानी सेना पर तालिबानी हमले में 11 सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 4:01PM | Updated Date: Feb 17 2020 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में अफगानी सेना के एक ठिकाने पर तालिबानी आतंकवादियों के हमले में कुल 11 सैनिक मारे गये। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने अफगान नेशनल आर्मी के ठिकाने पर रविवार रात हमला किया और इसमें 11 सैनिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि इसमें कुल 19 सैनिकों की मौत हो गई है। अफगानिस्तान में इस समय काफी अस्थिर हालात हैं और  सरकार तथा तालिबानी गुटों में आए दिन झड़पें होती रहती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »