28 Mar 2024, 17:31:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने किया ट्राइडेंट-कक मिसाइल का सफल परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 10:57AM | Updated Date: Feb 17 2020 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने परमाणु हथियार को ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ट्राइडेंट-कक (डी5एलई) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। अमेरिकी नौसेना ने यह जानकारी दी। अमेरिकी नौसेना की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के तट से ओहियो श्रेणी की इस बैलिस्टिक मिसाइल को पनडुब्बी यूएसएस मेन (एसएसबीएन-741) से दागा गया। 

उन्होंने कहा कि यह मिसाइल एक रणनीतिक हथियार प्रणाली है और  इसकी मारक क्षमता सटीक है। ट्राइडेंट-कक रणनीतिक हथियार प्रणाली है इस मिसाइल को मूल रूप से 2024 तक के लिये डिजाइन किया गया था। हाल ही में इसका विस्तार किया गया है, अब यह 2040 तक अमेरिकी नौसेना बेड़े में शामिल रहेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »