25 Apr 2024, 21:38:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन को चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति करेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 12:06AM | Updated Date: Feb 17 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। भारत जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए चीन को चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति करेगा। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने रविवार को ट्वीट कर चीन के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता जतायी तथा कहा कि भारत संकट के इस समय में चीन के लोगों की हरसंभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने के लिए ठोस कदम उठाते हुए भारत जल्द ही चिकित्सा सामग्री की एक खेप भारत भेजेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस कदम से चीन के लोगों के साथ भारत की एकजुटता और मित्रता दर्शायी जायेगी। चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 1600 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। हुबेई प्रांत और विशेष तौर पर वुहान शहर के लोग इस वायरस से सर्वाधिक संक्रमित हुए हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »