20 Apr 2024, 01:39:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में वाहन दुर्घटना में चार मरे, 14 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 7:41PM | Updated Date: Feb 16 2020 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यांगून। म्यांमार के शान स्टेट में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार को माइनेनाउंग शहर के माइनम गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि माइनम गांव से 20 यात्री एक वाहन में निकले थे और यह वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और अन्य 14 घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »