20 Apr 2024, 20:14:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चाड में बोको हराम के हमले में छह सैनिकों की मौत, 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 10:32AM | Updated Date: Jan 28 2020 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नजामिना। अफ्रीकी देश चाड में आतंकवादी समूह बोको हराम के हमले में छह सैनिकों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये। न्यूज पोर्टल अलविहदा इंफो ने सेना के सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच क्षेत्र में सोमवार दोपहर में मुठभेड़ हुई। गौरतलब है कि बोको हराम के आतंकवादी नाइजीरिया और अन्य अफ्रीकी देशों में शरिया कानून लागू करने के लिए कई वर्षों से आतंकवादी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। समूह ने 2015 में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया था। कैमरून, चाड, नाइजीरिया और नाइजर की सरकारें इस आतंकवादी समूह  को समाप्त करने का लगातार प्रयास कर रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »