18 Apr 2024, 05:45:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर सीरिया में संघर्ष विराम के पालन में बाधा उत्पन्न कर रहा है ईरान और रूस: अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 10:10AM | Updated Date: Jan 28 2020 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान, रूस और राष्ट्रपति बशर अल असद के नेतृत्व वाली सीरियाई सरकार पर उत्तर सीरिया में संघर्ष विराम का पालन करने में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘रूस, ईरानी शासन और असद शासन की क्रूर कार्रवाइयां उत्तर सीरिया में संघर्ष विराम का पालन करने से रोक रही हैं। हम बर्बर हमलों की निंदा करते हैं और तत्काल रूप से संघर्ष विराम का आह्रान करते हैं।’’ 
 
उल्लेखनीय है कि सीरिया के इदबिल में रूस और तुर्की के बीच संघर्ष विराम संबंधी समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत नौ जनवरी से संघर्ष विराम लागू है लेकिन सीरियाई सेना और नागरिकों पर आतंकवादियों का हमला लगातार जारी है। सीरियाई में 2011 से गृहयुद्ध जारी है और सरकारी सुरक्षा बलों के जवान विभिन्न विद्रोही समूहों के खिलाफ लड़ रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »