29 Mar 2024, 02:24:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में भूकंप मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 1:35AM | Updated Date: Jan 28 2020 1:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की के एलाजिग प्रांत में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। तुर्की के आपदा एवं आपात प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। तुर्की में यह भूकंप शुक्रवार को आया था और अधिकारियों ने पहले 39 लोगों की मौत की रिपोर्ट दी थी। एएफएडी के अनुसार 45 लोगों को भूकंप में गिरने वाली इमारतों के मलबे से बचाया गया था। तुर्की के एलाजिग प्रांत में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 20:55 बजे 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। पड़ोस का प्रांत मलात्या भी इस भूकंप से प्रभावित हुआ था। एएफएडी ने जानकारी दी कि इस भूकंप के बाद भी 4.0 या इससे अधिक की तीव्रता के 228 झटके महसूस किये गये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »