29 Mar 2024, 11:14:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तिब्बत में 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 12:51PM | Updated Date: Jan 25 2020 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। तिब्बत के कामदो शहर में शनिवार को 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि भूकंप स्थानीय समय अनुसार तड़के छह बज कर 56 मिनट पर आया और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गयी है। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र 31.98 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.09 डिग्री पूर्वी देशांतर में जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप से जानमाल या अन्य किसी नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »