29 Mar 2024, 07:59:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सिएटल गोलीबारी मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 11:20AM | Updated Date: Jan 24 2020 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में वाशिंगटन प्रांत के सिएटल शहर में गोलीबारी के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी और नौ साल के लड़के सहित सात लोग घायल हो गये थे। सिएटल पुलिस विभाग (एसपीडी) ने कहा कि 21 वर्षीय संदिग्ध जैमल जैक्सन को ‘आग्नेयास्त्र कानून के उल्लंघन’ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह बुधवार शाम सिएटल के थर्ड एवेन्यू और पाइन स्ट्रीट के पास हुई गोलीबारी का संदिग्ध है।
 
शहर के मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां के बाहर बुधवार को गोलीबारी के दौरान 40 से 50 वर्ष की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। सिएटल पुलिस का मानना है कि गोलीबारी के संदिग्ध एक से अधिक थे जो घटनास्थल से फरार हो गये। पुलिस ने गुरुवार को गोलीबारी में शामिल दो अन्य संदिग्धों मार्कीज टॉल्बर्ट और विलियम टोलिवर की पहचान की। दोनों की उम्र 24 साल है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि जैक्सन का डकैती, उत्पीड़न और गैरकानूनी तरीके से कब्जा करने का आपराधिक इतिहास रहा है। गोलीबारी में 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसकी बाद में मौत हो गयी। शेष सभी घायलों का इलाज सिएटल के हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर में किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »