20 Apr 2024, 21:27:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुरक्षा बल और हौसी विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 10 मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 1:20AM | Updated Date: Jan 24 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदेन। यमन के दक्षिणी प्रांत धलिया में गुरुवार को हौसी विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में दोनों तरफ के 10 लोग मारे गये। स्थानीय अधिकारी ने कहा कि धलिया के उत्तरी हिस्सों में आगे बढ़ने की कोशिश करने के दौरान होसी विद्रोहियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। सूत्रों ने कहा,‘‘ सुरक्षा बलों ने हौसी हमलावरों के हमले को नाकाम किया और छह हौसी विद्रोहियों को मार डाला जबकि दोनों के बीच भिड़ंत में चार सैनिकों की भी मौत हो गयी।

सूत्रों के मुताबिक हौसी विद्रोहियों ने सुरक्षा बल के शिविर में बड़े हमले की योजना बनायी थी लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे नाकाम कर दिया। इस पहले इस सप्ताह यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत मार्टिन ग्रिफिथ्स ने सैन्य हमलों, हवाई हमले, मिसाइलों और ड्रोन हमलों सहित सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने और इसके लिए सभी आवश्यक उपाय करने के लिए शामिल सभी पक्षों की बैठक बुलायी थी। ग्रिफिथ्स ने कहा,‘‘हम सभी को शांति के लिए आगे आकर प्रयास करने चाहिए। यमन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »