29 Mar 2024, 16:46:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लोरी सुनाई, दूध पिलाया-फिर तीन बच्चों का मां ने किया कत्ल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:14PM | Updated Date: Jan 23 2020 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फीनिक्स। अमेरिका के फीनिक्स में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है जिसने सबके होश फाख्ता कर दिए हैं। इस वारदात में एक मां ने अपने तीन बच्चों को इतनी बेरहमी से मार डाला जिसे जानकर हर कोई सन्न हो गया है। कातिल महिला नशे की आदी है। कातिल मां का नाम हेनरी है और उसकी उम्र 22 साल है। हेनरी ने हत्या की वारदात कुबूल ली है। हेनरी के मुताबिक वह तब तक बच्चों के नाक और मुंह को हाथ से दबाती रही जब तक कि उनकी जान नहीं चली गई। 

हेनरी ने बताया कि जब वह अपनी डेढ़ साल की बेटी की जान ले रही थी तो पास में खड़ा तीन साल का बेटा देख रहा था और बहन को बचाने के लिए मां को बार-बार मुक्का मार रहा था। इसके बाद महिला ने तीन साल के बेटे को बेड पर लिटाकर उसकी जान ली। वह अपनी जान बचाने मां के हाथ खरोंचता रहा, चिमटियां काटता रहा। इस दौरान वह उसे लोरी सुनाती रही।  तीसरी संतान 7 माह की बच्ची को हेनरी ने पहले दूध पिलाया और फिर लोरी सुनाते-सुनाते उसका दमघोंट दिया। अपने बयान में हेनरी ने बताया कि उसके बाद सभी के शवों को उसने लिविंग रूम के सोफे पर लिटा दिया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »