28 Mar 2024, 21:32:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वियतनाम में मकान में आग लगने से एक परिवार के पांच लोग मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:09PM | Updated Date: Jan 21 2020 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हनोई। वियतनाम के दक्षिणी शहर हो ची मिन्ह में मंगलवार को एक मकान में आग लग जाने के कारण एक ही परकवार के पांच लोगों की मौत हो गयी। वियतनाम समाचार एजेंसी ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे हो ची मिन्ह शहर के जिले 9 में एक मकान में लगी। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी जिसमें 70, 44 और 30 वर्ष की महिलाएं तथा 40 और 37 वर्ष के दो पुरुष शामिल हैं।
 
आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशामक दल के तीन वाहन समेत 22 दमकलकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अग्निशमन विभाग के अनुसार वर्ष 2019 के दौरान वियतनाम में विस्फोट और आगजनी के  3,755 मामले दर्ज किये गये जिनमें लगभग 112 लोगों की मौत हुई है और 177 अन्य घायल हुए है। इसके अलावा आग की घटनाओं से देश को करीब सात करोड़ की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »