29 Mar 2024, 00:47:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में लकड़ी के मकान में आग लगने से नौ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 11:57AM | Updated Date: Jan 21 2020 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में तोम्स्क क्षेत्र के प्रिचुलिम्सकी गांव में एक लकड़ी के बने मकान में आग लग जाने के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी। आपात मंत्रालय के क्षेत्रीय विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले आज तड़के विभाग ने छह लोगों के आग की चपेट में आने से मौत की पुष्टि की थी लेकिन उसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ गयी है। स्थानीय समयानुसार 10:10 बजे तक नौ लोगों के शवों का पता लगा लिया गया है। आग किस कारणों से लगी यह हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »