29 Mar 2024, 07:32:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्पेन में तूफान ‘ग्लोरिया’ से चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 10:26AM | Updated Date: Jan 21 2020 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। स्पेन में तूफान ‘ग्लोरिया’ के कारण देश के नौ प्रांतों में भारी हिमपात, तेज हवाओं और तापमान के असामान्य रूप से कम होने के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी है। स्पेन के एल मुंडो अखबार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम को वालेंसिया की मोगेंट नगरपालिका में लगभग 60 वर्ष का एक व्यक्ति टहलने के लिए बाहर गया और हाइपोथर्मिया के कारण घर के बाहर बेहोश हो गया। बाद में उसकी मौत हो गयी। इस बीच एल पेस अखबार ने तीन अन्य लोगों की मौत की जानकारी दी है।
 
रविवार को अस्टुरिया में एक वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जब वह अपनी कार के टायरों पर स्रो चेन फिट करने की कोशिश कर रहा था। भारी बर्फबारी के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अविला प्रांत में एक अन्य व्यक्ति की मौत तेज हवाओं के कारण छत से गिरी टाइल लगने के कारण हो गयी। इसके अलावा गंडिया नगरपालिका में, एक बेघर महिला की अत्याधिक ठंड के कारण सड़क पर मृत्यु हो गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »