24 Apr 2024, 08:56:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विश्व आर्थिक मंच पर ट्रंप और कुर्दिश नेता करेंगे मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 10:54AM | Updated Date: Jan 20 2020 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। दावोस में होने वाली आगामी विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान कुर्दिस्तान की क्षेत्रीय सरकार के अध्यक्ष नेचिरवन बरजानी का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और कई अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है। दावोस के स्विस अल्पाइन शहर में 21 से 24 जनवरी तक होने वाली 50वीं वार्षिक विश्व आर्थिक मंच की बैठक कुर्दिस्तान की क्षेत्रीय सरकार के अध्यक्ष नेचिरवन बरजानी का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और कई अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत का कार्यक्रम है। दावोस फोरम की थीम ‘‘स्टेकहोल्डर्स फॉर ए कोसिव एंड सस्टेनेबल वर्ल्ड’’ है।  

सम्मेलन के दौरान नेचिरवन बरजानी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक करेंगे। उनकी विश्व के अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की उम्मीद है। इस मुलाकात के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ कुर्दिस्तान क्षेत्र के संबंधों को मजबूत बनाना और क्षेत्रीय और विश्व मामलों पर कुर्दिस्तान क्षेत्र की नीतियों और स्थिति से अवगत कराने की उम्मीद है। इस दौरान वह फारस की खाड़ी, इराक और सीरिया में शांति और स्थिरता पर क्षेत्रीय संकटों के प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »