एथेंस। यूनान में केफालोनिया के ग्रीक द्वीप पर रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गए। यूरोप भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप केंद्र के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के दो बज कर 52 मिनट पर आया और इसका केंद्र केफालोनिया में लोनियन द्वीप से छह किलोमीटर दूर जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी। भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है।