16 Apr 2024, 21:14:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में आत्मघाती हमले में चार की मौत 18 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:03AM | Updated Date: Jan 19 2020 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हुए आत्मघाती विस्फोट में शनिवार को कम से कम चार लोग मारे गए तथा 18 अन्य लोग घायल हो गये। सरकारी प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार उमर ने बताया कि राजधानी मोगादिशु और अफगोये शहर के जोड़ने वाले मुख्य राज्यमार्ग पर काम कर रहे अभियंताओं को लक्षित करके आतंकवादियों ने हमला किया, जिसके कारण दो पुलिस अधिकारी और दो नागरिकों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा, इस हमले में चार लोग मारे गये तथा 18 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में सात सोमालिया के पुलिस अधिकारी, छह तुर्की के निवासी तथा पांच सोमालिया के नागरिक हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें तुर्की में बेहतर उपचार की जरूरत पड़ सकती है। प्रत्यक्षदर्शी हसन इल्मी ने कहा, मैं उसी सड़क पर था और मैंने भीषण विस्फोट की आवाज सुनी।  विस्फोट के बाद धुआं फैल गया। स्थिति भयावह थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »