29 Mar 2024, 01:24:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में विस्फोट, छह की मौत, 13 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 12:44AM | Updated Date: Jan 17 2020 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया के सीमावर्ती शहर तेल अबायद में गुरुवार को सेना के मुख्यालय के सामने एक कार बम विस्फोट में छह अधिकारियों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गये। फ्री सीरियन आर्मी के एक सूत्र ने बताया कि सुलुक क्षेत्र में सैन्य मुख्यालय के सामने एक कार बम विस्फोट में तुर्की के दो अधिकारियों और फ्री सीरियन आर्मी के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है कि तुर्की ने उत्तर-पूर्वी सीरिया में कुर्द लड़ाकों और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों का क्षेत्र से सफाया करने के लिए अक्टूबर में ऑपरेशन पीस स्प्रिंग शुरू किया था। तुर्की समर्थित फ्री सीरियन आर्मी भी क्षेत्र में इस अभियान में शामिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »