20 Apr 2024, 10:16:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सर्गेई लावरोव श्रीलंका पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 10:09AM | Updated Date: Jan 14 2020 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपनी एशिया की यात्रा शुरु करते हुए मंगलवार तड़के श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे और इस दौरान उनकी  भारत और उज्बेकिस्तान की यात्रा भी प्रस्तावित है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लावरोव इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाय राजपक्षे, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और विदेश मंत्री दिनेश गुनावारदेना से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर बातचीत होगी।

रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार श्रीलंका और रूस के बीच राजनीतिक वार्ता में प्रगति हुई है। हाल में ताजिकिस्तान की राजधानी दुशानबे में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। जून 2019 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और श्रीलंका के तत्कालिन राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने ‘एशिया में बातचीत और विश्वास बहाली के उपायों’ के सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी। मंत्रालय के अनुसार रूसी  विदेश मंत्री भारत और उज्बेकिस्तान की भी यात्रा करेंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »