29 Mar 2024, 19:37:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शिंजो आबे पश्चिम एशिया की चार दिवसीय यात्रा पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 1:29PM | Updated Date: Jan 12 2020 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिम एशिया की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गये हैं और रविवार को वह सऊदी अरब जायेंगे तथा वहां के शाह सलमान और शाहजादा मोहम्मद बिन सलमान से भेंट करेंगे। सूत्रों के अनुसार आबे सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात जायेंगे और  वहां के शाहजादा मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान से मुलाकात करेंगे। जापानी प्रधानमंत्री मंगलवार को ओमान जायेंगे जहां उनके अंतरराष्टीय संबंधों और सहयोग के मसलों पर उप प्रधानमंत्री सय्यैद अस बिन तारिक बन तैमुर अल से बातचीत करने की संभावना है।

इस बीच जापान के  रक्षा मंत्री टारो कोनो आज से अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना हो रहे  हैं। कोनो आज ऐगिस अशोर मिसाइल रक्षा पद्धति देखने के लिए आज कौआई के  हवाइयन द्वीप जायेंगे। मंगलवार को उनकी वाशिंगटन में अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क ऐस्पर से मुलाकात कर पश्चिम एशिया संकंट और अन्य क्षेत्रीय मसलों पर चर्चा की योजना है। वह अमेरिकी रक्षा मंत्री को पश्चिम एशिया में सुरक्षित वाणिज्यिक समुद्री  मार्ग देने के बारे में जापान के मिशन के बारे में जानकारी देंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »