29 Mar 2024, 20:17:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आस्ट्रेलिया के जंगलों में भयावह आग से कई दूतावासों में कामकाज बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 12:24AM | Updated Date: Jan 11 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केनबरा। आस्ट्रेलिया की राजधानी केनबरा में जंगलों में लगी भयावह आग के कारण कई दूतावासों को बंद कर दिया गया है और शुक्रवार को चेतावनी जारी की गई कि गर्म और तेज हवाओं से सप्ताहांत तक धुंआ बढ़ सकता है। फाइनेंसियल टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि हंगरी, आइरिस और इटली के दूतावासों में अस्थायी तौर पर कामकाम बंद किया गया है।

एस्टोनिया का कार्यालय राजधानी से सिडनी चला गया हैं। इजरायल ने आगाह किया कि उसकी राजनयिक सेवाओं में इससे थोड़ा व्यवधान पैदा होगा। आस्ट्रेलिया के जंगलों में सितंबर 2019 से भयावह आग लगी हुई है और हाल में तेजी से भड़की आग में 25 से अधिक लोगों की जान चली गयी है और करीब 2000 घरों को नुकसान तथा हजारों जीवों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने नौसेना और वायु सेना के विमानों को आग बुझाने के अभियान में लगाया  है और देश के दक्षिणपूर्वी तट से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा  है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »