19 Apr 2024, 06:24:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान ने इंटरपोल से निसान के पूर्व सीईओ की पत्नी के खिलाफ नोटिस जारी करने का कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 3:00PM | Updated Date: Jan 10 2020 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान की जांच एजेंसियों ने ऑटोमोबाइल कंपनी निस्सान के पूर्व मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष कार्लोस घोसन की पत्नी कैरोल घोसन के खिलाफ अंतराष्ट्रीय जांच पुलिस एजेंसी इंटरपोल से शुक्रवार को वांछित नोटिस जारी करने का अनुरोध किया। अभियोजन पक्ष को दरअसल कार्लोस घोसन की जांच संबंधी मामले की पूछताछ पर जापानी जांचकर्ताओं से झूठ बोलने कैरोल घोसन पर संदेह है।
 
जांचकर्ताओं ने पिछले हफ्ते कथित गड़बड़ी के लिए कैरोल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी प्राप्त किया था।  कैरोल फिलहाल लेबनान में है जिसका जापान के साथ प्रत्यर्पण समझौता नहीं है। कार्लोस को नवम्बर 2018 में टोक्यों में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें ट्रायल के लिए घर में नजरबन्द किया गया था। उन्होंने हालांकि इस वर्ष जनवरी में खुलासा करते हुए बताया कि वह लेबनन में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »