19 Apr 2024, 09:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी लोगों की ईरान के साथ युद्ध नहीं करने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 11:51AM | Updated Date: Jan 10 2020 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में सैकड़ों लोगों ने गुरुवार सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए ईरान के खिलाफ किसी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं करने और उसके साथ शांति स्थापित किये जाने की मांग की। मीडिया के अनुसार लोगों ने हाथ में तख्तियां लिये हुए अमेरिकी नेतृत्व से ईरान के खिलाफ किसी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं किये जाने, उसके खिलाफ युद्ध संबंधित किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाये जाने और खाड़ी देश के साथ तनाव कम करके अमन चैन की बात करने की मांग की। 

एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया से कहा,‘‘ हम तनाव कम करने की मांग कर रहे हैं ,हमें शांति पसंद है, हम ईरान के खिलाफ युद्ध नहीं चाहते हैं और सच तो यह है कि हम विश्व के किसी देश के साथ युद्ध के खिलाफ हैं। शांति हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है।’’ प्रदर्शनकारियों ने यहां फोली स्क्वायर के पास एकत्र होकर नारेबाजी की ,‘‘ अंतहीन युद्ध को अब खत्म किया जाना होगा। युद्ध और डर का नामोनिशां मिटे,यही हमारी मांग है।’’ इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »