24 Apr 2024, 03:28:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के उत्तरी हिस्से में भूकंप के कई झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 11:29AM | Updated Date: Jan 10 2020 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में कमचतका पेनिनसुला के पूर्वी हिस्से में गुरुवार रात भूकंप के कई झटके महसूस किये गए। रूसी एकेडमी ऑफ साइंसेज के भूभौतिकीय सर्वेक्षण के अनुसार कमचतका के ओलीतोर्स्की जिले में आये भूकंप के झटकों की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.9 आंकी गयी है।

आरएएस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उत्तरी कमचतका क्षेत्र में गुरुवार मध्य रात कई भूकंप के झटके आये। भूकंप के झटके ओलीतोर्स्की जिले में भी महसूस किये गए। भूकंप की अधिकतम तीव्रता 5.9 जबकि न्यूनतम तीव्रता 4.1 दर्ज की गयी है।’’ भूकंप से  किसी भी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है और न ही सुनामी की चेतावनी जारी की गयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »