20 Apr 2024, 09:17:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मानव तस्करी के मामले में मोरक्को में छह गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 2:36AM | Updated Date: Jan 10 2020 2:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रबात। मोरक्को के उत्तरपूर्वी शहर नाडोर और टोआरिर्ट से कथित तौर पर अवैध आव्रजन और मानव तस्करी में शामिल होने के आरोप में गुरुवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मोरक्को पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक इन आरोपियों की उम्र 22 से 51 के बीच की है। तलाशी अभियान के दौरान छह नावें, तीन शक्तिशाली इंजन और तीन कम्पास जब्त किए गए। आधिकारिक आंकड़ों को मुताबिक पिछले वर्ष कुल 62 मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया और मोरक्को में मानव तस्करी और प्रवासी तस्करी में शामिल 505 लोगों को गिरफ्तार किया गया मोरक्को पुलिस ने कहा कि प्रशासन ने पिछले वर्ष कुल 27317 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »