29 Mar 2024, 12:38:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रिंस हैरी और मेगन ने शाही परिवार की सदस्यता छोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 1:46AM | Updated Date: Jan 10 2020 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल ने शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की जिम्मेदारियों से खुद को अलग करने की घोषणा करते हुए कहा है कि वे अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की दिशा में काम करेंगे। ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स के नाम से प्रसिद्ध शाही जोड़े ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। दोनों ने कहा कि कई महीनों तक विचार-विमर्श करने के बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया है। शाही जोड़े ने अपने बयान में कहा, ‘‘ महारानी (एलिजाबेथ), राष्ट्रमंडल और सहायकों के प्रति अपने कर्तव्य का सम्मान करते हुए अब हम ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका के बीच अपना समय व्यतीत करने की योजना बना रहे हैं।’’ 
 
 उन्होंने कहा कि महारानी को हमारा समर्थन जारी रहेगा। बयान में शाही जोड़े ने कहा, ‘‘ इस भौगोलिक संतुलन से हमें अपने बेटे को शाही तौर-तरीकों के साथ जिसमें उनका जन्म हुआ था, पालने में मदद मिलेगी। इससे हम जीवन के नए अध्याय पर केंद्रित हो सकेंगे और अपनी नई चैरिटेबल संस्था को लॉन्च करने का भी मौका मिलेगा।’’  बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने इस संबंध में शाही परिवार के किसी सदस्य से विचार -विमर्श नहीं किया है।
 
गौरतलब है कि मई 2018 में हैरी और मेगन की शाही शादी हुई थी, जिसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी। इसके बाद दोनों को ससेक्स के ड्यूक और डचेज के खिताब से नवाजा गया था। मई 2019 में उनकी पहली संतान आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर का जन्म हुआ था। हैरी और मेगन के निर्णय को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, इनमें से एक प्रिंस विलियम के साथ हैरी के मनमुटाव को भी माना जा रहा है।
 
दरअसल, गत वर्ष प्रिंस हैरी ने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम से मीडिया में आई मनमुटाव की बातों को स्वीकार किया था।  हैरी और मेगन ने हालांकि कहा है कि दोनों मिलकर एक चैरिटी खोलेंगे और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की दिशा पर काम करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »