29 Mar 2024, 14:45:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

त्रिपोली में प्रदर्शन के दौरान 12 प्रदर्शनकारी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 11:56AM | Updated Date: Jan 9 2020 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरुत। लेबनान के त्रिपोली में बिजली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान सेना के साथ झड़प में 12 प्रदर्शनकारी घायल हो गए।  स्थानीय मीडिया ने इसकी सूचना दी। प्रदर्शनकारी कादिशा इलेक्ट्रिक कंपनी के समीप एकत्रित हुए और जवानों पर पत्थर फेंकने लगे। सेना ने भी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
 
लेबनान में बिजली की कमी कई वर्षों से एक समस्या है, क्योंकि सरकार बिजली की आवश्यक मात्रा पैदा करने में असमर्थ है। यहां बिजली की समस्या को हल करने के लिए पावर स्टेशन बनाने में वर्षों से सरकारें विफल रही हैं। त्रिपोली में कादिशा इलेक्ट्रिक कंपनी एक निजी तौर पर प्रबंधित पॉवर फर्म है जिसे इलेक्ट्रिकाइट डु लीबन ने उप-खंडित किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »