18 Apr 2024, 19:03:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोल्सोनारो डब्ल्यूईएफ की दावोस बैठक में नहीं जायेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 11:32AM | Updated Date: Jan 9 2020 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जनेरो। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने स्वीस शहर दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में भाग लेने के लिए अपने प्रस्तावित दौरे को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया है। इससे पहले इसी सप्ताह श्री बोल्सोनारो ने कहा था कि वह सुरक्षा कारणों से वह प्रस्तावित डब्ल्यूईएफ की बैठक में नहीं जा सकते हैं।
 
राष्ट्रपति के प्रवक्ता ओटावियो रेजो बर्रेस ने कहा,‘‘राष्ट्रपति का दावोस दौरा रद्द कर दिया गया है। मैंने हाल ही में उनसे बातचीत की। दौरा रद्द करने के कारणों की घोषणा हम पहले ही कर चुके हैं। इन मसलों में आर्थिक और सुरक्षा संबंधी  होने के साथ-साथ राजनीतिक  कारण भी हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष 20 से 24 जनवरी के बीच स्वीट्जरलैंड के दावोस में डब्ल्यूईएफ की बैठक होने जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »