23 Apr 2024, 23:53:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट में मरने वालों की संख्या 15 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 2:42PM | Updated Date: Dec 15 2019 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के व्हाइट आइलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद गोताखोर दल को दो शव नहीं मिले हैं और आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सिर्फ एक शव अभी भी द्वीप पर माना जा रहा था जबकि दूसरा शव इसी सप्ताह पानी में बह गया था। हालांकि शनिवार को पूरे दिन पानी में और रविवार सुबह जमीन पर तलाशी के बाद भी शव नहीं मिले।

न्यूजीलैंड पुलिस उपायुक्त माइक क्लेमेंट ने एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया से कहा कि पुलिस आसानी से हार नहीं मानेगी। उन्होंने कहा, "लेकिन ऐसा समय भी आएगा जब हम सारी तरकीबें अपना चुके होंगे।" इसबीच अस्पताल में इलाज करा रहे एक व्यक्ति की शनिवार रात मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। व्हाइट आइलैंड आपदा में मरने वालों की याद में पूरे न्यूजीलैंड में सोमवार को अपराह्न 2.11 बजे एक मिनट का मौन रखा जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »