16 Apr 2024, 12:42:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में आत्मघाती हमले में हैशद शाबी के सात सदस्य मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 6:32PM | Updated Date: Dec 13 2019 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के सलाउद्दीन प्रांत के समारा शहर में हुए आत्मघाती हमले में गुरुवार को  अर्धसैनिक हैशद शाबी के सात सदस्य मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। इराकी सेना ने यह जानकारी दी। इराक के संयुक्त कमान के मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि आत्मघाती हमलावर ने सामरा शहर में हैशद शाबी 313 ब्रिगेड पर हमला किया था। हमले मे हैशद शाबी के सात सदस्य मारे गये और तीन अन्य घायल हो गये। किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस तरह के अधिकतर हमलों के लिये इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी जिम्मेदार रहे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »