20 Apr 2024, 03:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जिम्बाब्वे में दो सड़क दुर्घटनाओं में नौ की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 6:27PM | Updated Date: Dec 13 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरारे। जिम्बाब्वे में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार को नौ लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये है। पुलिस के अनुसार हरारे में गुरुवार की सुबह हरारे ड्राइव और बॉरोस्डेल सड़क चौराहे पर एक पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये है।

 

पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने कहा कि चौराहे पर ट्रैफिक लाइट काम नहीं कर रही थी जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गये। दूसरी दुर्घटना में मकुटी, मशालानंद प्रांत में जाम्बिया-बस्त में हुयी एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। न्याथी ने कहा कि दुर्घटना का विस्तृत विवरण नहीं मिल पाया है। उन्होंने दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की पुष्टि की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »