25 Apr 2024, 17:12:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोत्सवाना में ट्रेन पटरी से उतरी, दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 2:07AM | Updated Date: Dec 11 2019 2:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाबोरोन। बोत्सवाना के महलापई गांव के पास मंगलवार को तड़के एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। बोत्सवाना रेलवे के प्रवक्ता सैकियो बाथेपी ने बताया कि दुर्घटना के समय ट्रेन में चालक दल के 20 सदस्यों सहित 400 लोग सवार थे।
 
उन्होंने कहा कि मंगलवार को 0200 हुयी इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। बाथेपी के अनुसार चालक दल के दो सदस्यों और एक यात्री दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गये है जिन्हें स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कई यात्रियों को मामूली चोटे आयी है। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जांच देश का दुर्घटना निदेशालय कर रहा है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »