29 Mar 2024, 02:26:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में राष्ट्रपति निवास के पास गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 3:43PM | Updated Date: Dec 8 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के मेक्सिको शहर में राष्ट्रपति निवास के पास एक व्यक्ति की अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी और कईं अन्य घायल हुए हैं। पुलिस की कार्रवाई में बाद में हमलावर भी मारा गया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार  को हुयी।
 
उन्होंने बताया कि एक हथियारबंद व्यक्ति राष्ट्रीय पैलेस इलाके में लघुशंका के प्रयास में था लेकिन आस पास के लोगों के विरोध करने पर उसने  गुस्से में इन लोगों पर गोलियां चला दी जिसमें तीन की मौत हो गयी और कुछ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों  ने बताया कि गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी और बाद में  बंदूकधारी को  पुलिस ने मार गिराया। हालांकि गोलीबारी के दौरान मेक्सिको के  राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर राष्ट्रपति आवास में नहीं थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »