16 Apr 2024, 10:14:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 10 पुलिस कर्मी, तीन आतंकवादी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 2:52PM | Updated Date: Dec 6 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब जिले में एक संघर्ष में 10 पुलिसकर्मियों और तीन तालिबानी आतंकवादियों की मौत हो गई। टोलो न्यूज ने कुंदुज प्रांत के परिषद सदस्य खालुद्दीन हकीमी के हवाले से बताया कि संघर्ष उस समय शुरू हुआ जब तालिबानी आतंकवादियों के एक समूह ने इमाम साहिब जिले के जोई बेगम और किर्गिज गांवों की पुलिस जांच चौकियों पर हमला किया।  सुरक्षा बलों ने क्षेत्र से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए अभियान शुरू किया है। आतंकवादी समूह तालिबान ने अभी इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »