18 Apr 2024, 18:39:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने वेनेजुएला से संबंधित छह मालवाहक जहाजों पर लगाए प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 12:31PM | Updated Date: Dec 4 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने वेनेजुएला के पेट्रोलियम उत्पादों का आयात-निर्यात करने वाले छह मालवाहक जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। इन मालवाहक जहाजों का इस्तेमाल वेनेजुएला के पेट्रोलियम उत्पादों का क्यूबा को निर्यात करने में किया जा रहा था। वक्तव्य के मुताबिक वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने छह मालवाहक जहाजों की पहचान कर उन पर नए सिरे से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका ने इकारो, लुइसा केसेरेस डे अरिस्मेंडी, मैनुएला साएंज, पैरामैकोनी, तेरैपीमा और यारे नामक मालवाहक जहजों पर प्रतिबंध लगाए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »