25 Apr 2024, 16:40:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में राष्ट्रपति भवन के पास विस्फोट, एक व्यक्ति घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 11:41AM | Updated Date: Dec 3 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में राष्ट्रपति निवास के पास मंगलवार सुबह विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय टेलीविजन ‘कंपास टीवी’ ने राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता आर्गो युवोनो के हवाले से बताया कि मेर्देका स्क्वायर के नेशनल मॉन्यूमेंट पार्क पर आज सुबह स्मोक ग्रेनेड फटने से कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि यह विस्फोट राष्ट्रपति भवन के पास हुआ। राष्ट्रपति जोको विडोडो घटना के समय अपने निवास पर नहीं थे। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »