25 Apr 2024, 20:35:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के न्यू आर्लियंस शहर में गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 1:16AM | Updated Date: Dec 2 2019 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। अमेरिका के न्यू आर्लियंस शहर में रविवार को गोलीबारी की घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि फ्रेंच क्वार्टर के कैनाल स्ट्रीट में स्थित व्यस्त व्यावसायिक खंड में गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि इस घटना में 11 लोग घायल हुए जिनमें से एक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ।
 
वक्तव्य के मुताबिक घटनास्थल से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। लेकिन उसके घटना में शामिल होने की संभावना का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना की जांच जारी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घायलों में दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इससे पहले की रिपोर्टों में इस घटना में 10 लोगों के घायल होने की बात कही गयी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »