मॉस्को। रुस के पूर्वी साइबेरिया में रविवार को बर्फ से ढकी नदी में यात्री बस गिरने से 19 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय प्रशासन ने कहा, ‘‘साइबेरिया बस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है जबकि अन्य 21 लोग घायल हुए हैं।’’ यह यात्री बस 43 यात्रियों को लेकर चीता से श्रेतेंसक जा रही थी कि तभी ब्रिज से बर्फ से ढकी क्युएंगा नदी में जा गिरी। रुस के गृह मंत्री ने इस हादसे के लिए सामने क्षेत्रीय गृह विभाग के अनुसार 43 वर्षीय बस चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।
विभाग मीडिया दफ्तर ने कहा, ‘‘चीता क्षेत्र के निवासी बस चालक की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गयी।’’ दो हेलीकॉप्टर को घटना स्थल पर भेजा गया है। गर्वनर एलेक्सजेंडर ओसीपोव भी घटला स्थल का दौरा कर सकते हैं। इस हादसे की जांच शुरु कर दी गयी है। रुस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों को जल्द मदद पहुंचाने के आदेश दिए।