28 Mar 2024, 18:55:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराकी संसद ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे को मंजूरी दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 12:02AM | Updated Date: Dec 2 2019 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराकी संसद ने प्रधानमंत्री अदिल अब्देल महदी के इस्तीफे को मंजूरी देने के लिए रविवार को मतदान किया। उन्होंने कल अपना इस्तीफा दिया था। संसद भवन सूत्रों ने बताया कि संसद ने महदी के इस्तीफे को मंजूरी देने का फैसला किया है। महदी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह देश में कई हफ्तों से जारी विरोध प्रर्दशनों के चलते अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं। इन विरोध प्रदर्शनों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »