29 Mar 2024, 00:28:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन ब्रिज के हमलावर की पहचान की गयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 1:20PM | Updated Date: Nov 30 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में पुलिस ने लंदन ब्रिज पर हमले को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है जिसे आतंकवाद संबंधी अपराधों के लिए पहले ही दोषी ठहराया जा चुका था। लंदन पुलिस ने शुक्रवार को हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय उस्मान खान के रूप में की है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि व्यक्ति ने ब्रिटेन की राजधानी में लंदन ब्रिज पर और इसके समीप कई लोगों पर चाकू से हमला किया। इसके बाद सहायक आयुक्त नील बसु ने पुष्टि की कि व्यक्ति को मौके पर ही गोली मार दी गई थी और इस घटना को आतंकवादी हमला माना गया है।
 
घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अब 28 वर्षीय उस्मान खान के रूप में संदिग्ध की पहचान की पुष्टि करने की स्थिति में हैं, जो स्टैफोर्डशीरे क्षेत्र में रहता था। ’’उन्होंने बताया कि व्यक्ति को 2012 में आतंकवाद संबंधी अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था और उसे दिसंबर 2018 में रिहा कर दिया गया था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि व्यक्ति ने किस तरह हमले की योजना बनाई थी। प्रारंभिक सबूतों के अनुसार व्यक्ति शुक्रवार दोपहर को लंदन के फिशमोनगेर हॉल में एक बैठक में शामिल हुआ और वहीं से वह हमला करते हुए लंदन ब्रिज तक जा पहुंचा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »