20 Apr 2024, 01:05:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन ब्रिज पर फिर आतंकी हमला - 2 की मौत, हमलावर हुआ ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 1:20PM | Updated Date: Nov 30 2019 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के लंदन ब्रिज पर शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने नकली विस्फोटक जैकेट पहनी थी। उसने ब्रिज पर मौजूद लोगों को खुद को उड़ाने की धमकी भी दी। पुलिस ने ब्रिज की घेराबंदी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
 
स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा, हमने लंदन ब्रिज पर हुई घटना की जांच अभी शुरू की है। उसने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और इसमें कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में कहा, "अगर आप घटनास्थल के आस-पास हैं तो वहां मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है जहां जून 2017 में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »