20 Apr 2024, 04:35:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लाहौर : रिक्शा में विस्फोट, 7 लोग घायल, दो गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 4:40PM | Updated Date: Nov 29 2019 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान में लाहौर शहर के मुल्तान रोड पर चौबुरर्जी के निकट शुक्रवार को एक रिक्शा में विस्फोट होने से कम से कम सात लोग घायल हो गए। जियो न्यूज के अनुसार घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत अत्यंत गंभीर है। बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने बताया कि रिक्शे पर करीब दो किलोग्राम विस्फोट सामग्री थी। विस्फोट स्थल के पास से बाल बियरिंग्स भी पाई गई हैं। सिविल लाइंस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिक्शा चालक ने अपने बयान में कहा है कि उसने शहर के शेराकोट इलाके से सवारी उठाई थी और उसे शमनाबाद क्षेत्र में छोड़ा था। इलाके को घेरकर जांच शुरु कर दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »