25 Apr 2024, 18:50:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने गनी से कहा, तालिबान से वार्ता फिर बहाल हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 10:53AM | Updated Date: Nov 29 2019 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से गुरुवार को मुलाकात के दौरान कहा कि अमेरिका ने तालिबान के साथ बातचीत एक बार फिर बहाल की है। व्हाइट हाउस पूल ने इसकी जानकारी दी। ट्रंप गुरुवार को अचानक अफगानिस्तान दौरे पर पहुंचे हैं। सुरक्षा कारणों के कारण हालांकि उनके दौरे को गुप्त रखा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि तालिबान संघर्ष विराम चाहता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने गनी से कहा, ‘‘तालिबान डील करना चाहता है और इसलिए हमने उसके साथ बैठक की और कहा कि यह संघर्ष विराम से संभव है।
 
लेकिन पहले वह ऐसा नहीं चाहते थे, हालांकि अब तालिबान संघर्ष विराम चाहता है। मुझे विश्वास है कि इससे मामले का हल निकलेगा।  ट्रंप ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी के साथ बैठक के दौरान इस बात की भी पुष्टि की कि अमेरिका यहां तैनात अपने सैनिकों की संख्या कम कर 8600 करेगा। एक अनुमान के मुताबिक इस वक्त अफगानिस्तान में 14000 से भी कम अमेरिकी सैनिक तैनात हैं लेकिन सटीक संख्या नहीं बतायी गयी है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हमने काफी सफलता हासिल की है और अब समय है कि हम अपने सैनिक यहां से कम कर लें। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी ने देश में शांति स्थापित करने में मदद के लिए अमेरिकी सैनिकों का धन्यवाद दिया और कहा कि श्री ट्रंप के शासन में अमेरिकी सैनिकों को जानमाल का नुकसान कम हुआ है।  
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »