29 Mar 2024, 12:14:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार के जुर्म में पांच वर्ष की कैद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 1:05AM | Updated Date: Nov 29 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को देश में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े मामले में संलिप्तता के जुर्म में पांच साल की कैद की सजा सुनायी गयी है और 50 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। स्थानीय अखबार ‘मालदीव्स इंडिपेंडेंट’ ने गुरुवार को बताया कि 2013 से 2018 तक राष्ट्रपति रहे यामीन को एक गैरकानूनी रिसॉर्ट लीज सौदे के हिस्से के रूप में एक निजी कंपनी के माध्यम से 10 लाख डॉलर का सरकारी धन के गबन मामले में दोषी पाया गया।

इस साल की शुरुआत में मालदीव के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति के 7.90 करोड़ डॉलर के गबन नेटवर्क का कर्ताधर्ता होने के आरोपों की जांच की। अखबार के अनुसार, फैसले की घोषणा पांच नवंबर को होने वाली थी लेकिन यामीन के प्रति अलग-अलग दृष्टिकोण वाले न्यायाधीशों के बीच टकराव के बाद देरी हो गई, जिसके परिणामस्वरूप एक न्यायाधीश अहमद हैलन को सार्वजनिक रूप से बर्खास्त कर दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »